सuzuki ने भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS लॉन्च कर दिया है। यह 3.072 kWh LFP बैटरी, 4.1 kW मोटर और 15 Nm टॉर्क के साथ 95 km की रेंज देता है। तीन राइडिंग मोड, रिवर्स असिस्ट, रिजेनरेटिव ब्रेकिंग और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे शहर के कम्यूटर्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। कीमत ₹1.88 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है, बुकिंग शुरू हो चुकी है।
Suzuki e-ACCESS: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Suzuki ने आज भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-ACCESS लॉन्च किया है, जो कंपनी की e-Technology पर आधारित है। यह स्कूटर पारंपरिक Access 125 से प्रेरित है लेकिन पूरी तरह नया EV प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करता है।
पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
बैटरी : 3.072 kWh Lithium Iron Phosphate (LFP) फिक्स्ड बैटरी पैक, जो NMC बैटरी से 2-4 गुना ज्यादा लंबी लाइफ और बेहतर सेफ्टी देती है।
मोटर : 4.1 kW पीक पावर वाला इलेक्ट्रिक मोटर, 15 Nm टॉर्क।
टॉप स्पीड : 71 km/h (Eco मोड में 55 km/h तक सीमित)।
रेंज : AIS 040 स्टैंडर्ड के अनुसार 95 km प्रति चार्ज।
चार्जिंग : स्टैंडर्ड चार्जर से 0-100% में 6 घंटे 20 मिनट, फास्ट चार्जर से 0-80% में मात्र 1 घंटा 12 मिनट।
राइडिंग मोड : Eco (बेहतर रेंज के लिए), Ride A और Ride B (मैक्सिमम परफॉर्मेंस), साथ ही Reverse Mode (पार्किंग में आसानी के लिए)।
रिजेनरेटिव ब्रेकिंग : बैटरी रिचार्ज करने में मदद करता है।
डिजाइन और बिल्ड स्कूटर में लाइटवेट चेसिस है, जिसमें एल्युमिनियम बैटरी हाउसिंग फ्रेम में इंटीग्रेटेड है, जिससे हैंडलिंग बेहतर और राइडिंग स्टेबल रहती है।
12-इंच अलॉय व्हील्स (डुअल-टोन)
सभी LED लाइटिंग
4.2-इंच TFT डिस्प्ले (स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट्स के साथ)
17 लीटर अंडरसीट स्टोरेज
सीट हाइट: 765 mm
ग्राउंड क्लीयरेंस: 160 mm
वजन: 122 kg
कीमत और उपलब्धता e-ACCESS की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत ₹1,88,490 है। बुकिंग सभी अधिकृत Suzuki डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है, जल्द ही Flipkart पर भी उपलब्ध होगा। चार रंग ऑप्शन: Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray (नया), Pearl Grace White / Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green / Metallic Mat Fibroin Gray और Metallic Mat Black No.2 / Metallic Mat Bordeaux Red।
कंपटीशन यह स्कूटर TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather Rizta और Honda Activa e जैसे मॉडल्स से मुकाबला करेगा। Suzuki अपनी रिलायबिलिटी, लो मेंटेनेंस और ब्रांड वैल्यू पर फोकस कर रहा है, जबकि LFP बैटरी की लंबी लाइफ और मेंटेनेंस-फ्री बेल्ट ड्राइव (7 साल या 70,000 km तक) इसे लंबे समय के लिए किफायती बनाता है।






